उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर तु मरबे’… सुलतानपुर में थानाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख से हुई नोंकछोक, बुलवानी पड़ी कई थाने की फोर्स, रुका निर्माण By Pratibha Rajdar Last updated Nov 18, 2024 959 सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय ब्लॉक परिसर के बगल में क्षेत्र पंचायत निधि से कई दुकानों का निर्माण चल रहा है। जिस पर रविवार को छत पड़ रही थी। किसी ने एसडीएम से शिकायत की कि निर्माण कार्य पशु अस्पताल की जमीन में हो रहा है। जिस पर थानाध्यक्ष बल्दीराय धीरज कुमार मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने लगे। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह भी मौके पहुँचे। उन्होंने नोटिस मांगी व निर्माण जारी रखने को कहा। इसी पर एसओ और प्रमुख के बीच नोकझोंक होनी लगी। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिस पर धनपतगंज, हलियापुर थाने की फोर्स भी पहुँच गई। क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, तहसीलदार अरविंद तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह भी मौके पहुँचे। इसके बाद प्रमुख ने एसडीएम से बात की तो वह आवास से तहसील आए। वहां सभी के बीच वार्ता हुई। नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने बताया कि कल पैमाइश के बाद काम शुरू होने पर सहमति बन गई है। समाचार 959 Share