कार से मृतकों को निकालते हुए उत्तरप्रदेशकानपुर देहात भीषण सड़क हादसा; ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार, पांच लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Oct 14, 2024 337 कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई, इसके बाद ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास हुआ। कानपुर इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौंती ढाल पर आगे चल रहे खाली डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे चल रही आल्टो कार उसमें टकराई । इसके बाद पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राला द्वारा टक्कर लगने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दोनों गाड़ियों के बीच फंस गई। जिसमें दबकर पीएसआइटी के दो छात्रों, दो छात्राओं और चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसा 337 Share