एक आदमी ने जेल से छूटने के बाद अपनी ही सगी नबालिग बेटी और भतीजी को बनाया हवस का शिकार उत्तरप्रदेशलखनऊ दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश By Khulasa India News Desk On Oct 14, 2024 284 लखनऊ। चिनहट में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजधानी लखनऊ के चिनहट में सोमवार को तीन लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया फिर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। आरोपी पीड़िता को मरा समझ कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। एक गांव निवासी किशोरी सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शौच के लिए खेत गई थी। यहां तीन लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दुपट्टे से गला कस दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गए। काफी देर होने के बाद भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तभी खेत के पास झाड़ियों में परिजनों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। झाड़ियों में उन्हें किशोरी पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया और चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। अपराध 284 Share