हादसे में क्षतिग्रस्त बस दिल्ली भीषण सड़क हादसा; खड़े डंपर में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत, कई लोग घायल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 10, 2024 425 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास खड़े डंपर में अयोध्या से आ रही बस घुस गई। हादसे में बस में सवार करीब 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें अब तक चार के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस टीम की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया गया। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में अलग-अलग इलाके के करीब 36 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बिहार के विक्रमगंज जा रही थी। सुबह पांच बजे बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। माना जा रहा है कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल, पुलिस कारण की जांच कर रही है। क्या कहती है पुलिस… अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। अब तक चार लोगों के मौत होने की खबर है। इनकी हुई मौत… बस ड्राइवर राम पुत्र राम आधार (45) निवासी ग्राम करथ थानां तारारी जनपद भोजपुर बिहार कमला देवी पत्नी राम प्रवेश यादव (65) निवासी ग्राम करथ थाना तारारी जनपद भोजपुर बिहार विनोद सिंह (आर्मी मैन) निवासी हसन बाजार थाना अभई जनपद भोजपुर बिहार सुनीता सिंह उर्फ संध्या पत्नी विनोद सिंह निवासी ग्राम हसन बाजार थानां अभई जनपद भोजपुर बिहार दुर्घटना 425 Share