ट्रक की टक्कर से ऑटो हुआ चकनाचूर उत्तरप्रदेशहरदोई भीषण सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार चार लोगों की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल By Khulasa India News Desk On Dec 4, 2024 251 हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को एक भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा सांडी थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लक्षनपुरवा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर सवारियों से भरे ऑटो में टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक और तीन सवारियों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सांडी से सवारियां लेकर ऑटो हरपालपुर तरफ जा रहा था। दुर्घटना 251 Share