पुलिस ने हत्या कांड में फ़रार चल रहे तीन कुख्यात को हथियार सहित किया गिरफ्तार

पटना। एसएसपी सह डीआईजी राजीव मिश्रा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने एएसपी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में रेड कर हत्या कांड के वांछित तीन अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मैगजीन युक्त देशी पिस्टल 6 ज़िंदा कारतूस, एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ कर रहीं है।
 एसटीएफ और पटना पुलिस को लगातार इनपुट मिल रही थी पटना जिला के दीघा थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध अपराधी सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक़ में है। पटना पुलिस और एसटीएफ कान लगाएं हुई थी। इसी क्रम में सटीक सूचना मिली की दीघा थाना क्षेत्र में बीते अगस्त माह में हत्या हुई थी इसमें शामिल अपराधी टार्गेट पर पहुँचने वाले है।
एसएसपी सह डीआईजी राजीव मिश्रा ने विधि- व्यवस्था एएसपी दिनेश पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। इधर एसटीएफ भी रेड करना शुरू कर दिया। हत्या कांड में शामिल अपराधी जैसे ही बनसती देवी चेक पोस्ट के पास पहुंचे, पुलिस को देखकर भागने लगे। एएसपी दिनेश कुमार पांडे और गठित पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार तीनों अपराधियों को धड़दबोचा। तीनों की तलाशी ली गयी तो पुलिस ने एक देशी पिस्टल जिसमें मैगजीन के साथ 6 गोली लोड था , एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पुलिस गिरफ़्त में आएं बदमाशों से पूछताछ की जाने लगीं तो भटकाने की कोशिश की जाने लगी लेकिन इनकी एक नहीं चली। पुलिस के पास पहचान के लिए पहले से ही तस्वीर थी चुकी तीनों अपराधी की तलाश पुलिस दो माह से कर रहीं थी। गिरफ्तार अपराधियों में रामजीचक दीघा , यादवटोली का विनय कुमार व पंकज राय है वहीं आनंद उर्फ़ बँटी उर्फ़ रिस्की नासरीगंज थाना दानापुर का है।
एएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया की गिरफ्तार तीनों दीघा थाना में हत्या कांड के वांछित अभियुक्त है। तीनों के खिलाफ दीघा थाना में तीन – तीन केस दर्ज है। इसने अगस्त माह में दो घटनाओं को एक साथ अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में अहम ख़ुलासे हुए है जिसकी जांच की जा रही है। एएसपी श्री पांडे ने अपराधियों को चेतावनी दिया है की अपराध छोड़ दें नहीं तो सलाख़ों के पीछे जाने को तैयार हो जाएं । पुलिस अपराधियों को छोड़ने वाली नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000