मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली के शाहदरा निवासी 6 युवक सियाज कार से हरिद्वार जा रहे थे। मंगलवार सुबह 4 बजे जैसे ही कार मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण हाईवे पर खड़े 22 टायरा ट्रक के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर …

मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव कर्मियों ने क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे घुसी कर को बाहर निकाल और सभी मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सीओ सदर विनय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 14.11.2023 को समय करीब 4 बजे थाना छपार पुलिस को शाहपुर कट एनएच 58 पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गई तो पाया कि 1 सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे 1 ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सीओ सदर ने बताया कि मृतकों में शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी पार्श पुत्र दीपक शर्मा,कुनाल पुत्र नवीन शर्मा,धीरज,विशाल और एक अन्य दोस्त ये सभी शाहदरा, दिल्ली के रहने वाले थे। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से चलवाया गया। फिलहाल मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000