एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की हत्या; लाश को 3 घंटे कार में लेकर घूमते रहे दोस्त, फिर नाले में फेंक कर भागे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी अनुज और सनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों का कहना था कि वे डर गए थे और इस वजह से उन्होंने सागर को अस्पताल न ले जाकर शव को ठिकाने लगाने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार और सागर के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बारादरी थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को जब अनुज और सनी के जाते हुए CCTV फुटेज मिले, तब उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपी पहले तो गुमराह कर रहे थे, लेकिन बाद में अनुज ने कड़ी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सागर के मुंह और नाक से लगातार काफी खून बह रहा था और उसने ड्रग्स और शराब का सेवन किया था। उसकी मौत इन्हीं कारणों से हुई थी।

3 घंटे तक शव को लेकर घूमते रहे…

अनुज ने बताया कि वे लोग इस घटना से काफी डर गए थे और डर की वजह से ही वे सागर को अस्पताल न ले जाकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने का योजना बना रहे थे। उन्होंने तीन घंटे तक शव को कार में घुमाया और फिर मौका पाकर उसे नाले में फेंक कर वहां से भाग गए।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

सागर की मां सपना सिंह ने घटना के दिन से ही हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने अनुज और सनी के खिलाफ अपहरण और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जानिए कौन हैं सपना सिंह…

सपना सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। वह बरेली की रहने वाली हैं और लंबे समय से मुंबई में रहकर अभिनय कर रही हैं। शनिवार को उनके 14 वर्षीय बेटे सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सपना सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि वे आरोपियों का एनकाउंटर करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000