बंधक बनाकर युवक के उखाड़े नाखून, प्राइवेट पार्ट में घोंपी स्टेपलर की 26 पिन, घावों पर लगाई मिर्ची

केरल के पठानमथिट्टा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है।  पुलिस ने यहां एक कपल को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने क्रूरता की हदें ही पार कर डाली थीं। उन्होंने दो युवकों को हनीट्रैप में फंसाया। फिर मिलने के बहाने बुलाकर जो हश्र किया, वो दिखाता है कि इस कपल में इंसानियत नाम की कोई चीज ही नहीं है। कपल ने युवकों को पहले लूटा। फिर उनके जननांगों में दर्जनों स्टेपलर पिन घोंप दिए, नाखून उखाड़े और घावों पर मिर्च पाउडर छिड़ककर हैवानियत की। बताया जा रहा है कि आरोपी जोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है, लेकिन पीड़ितों के बयानों से जादू-टोने की आशंका जताई जा रही। पीड़ितों से उन्होंने पहले आईफोन और नकदी लूटी। फिर उन्हें ये यातनाएं दीं।

घटना पठानमथिट्टा के चारलकुन्नु इलाके की है। अरनमुला पुलिस ने आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात कोइप्रम के अंथालिमोन्नी में हुई। युवती ने प्रेम का बहाना बनाकर दो युवकों को अलग-अलग मौकों पर अपने घर बुलाया और उनके साथ हैवानियत की। इस घटना के सामने आने के बाद यह चर्चा चल रही, क्या यह एक सोची-समझी हनी ट्रैप की साजिश थी या फिर अंधविश्वास और जादू-टोने की भयावह दुनिया से जुड़ा मामला?

26 स्टेपलर की पिन घोंपी

पहली घटना सितंबर 1 को हुई, जब अलप्पुझा के एक युवक को निशाना बनाया गया। पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी युवक ने पीड़ित युवक को मारामोन जंक्शन से अपने घर लाया। घर पहुंचते ही युवक को अपनी पत्नी के साथ प्रेम संबंध का नाटक करने को कहा। बोला- चल मेरी बीवी से रोमांस का नाटक कर। फिर इसका वीडियो भी शूट किया। इसके बाद युवक को बांध दिया गया, उस पर पेपर स्प्रे छिड़का गया। उसके जननांगों में करीब 26 स्टेपलर पिन घोंप दी गईं। इतना ही नहीं, उसके नाखून उखाड़े गए, पूरे शरीर पर तार से पीटा गया और घावों पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया गया। युवक बेहोश हो गया, तो जोड़े ने उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने घायल युवक को देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक ने एक न्यूज चैनल को बताया कि जोड़ा किसी आत्मा से ग्रस्त लग रहा था। जादू-टोने जैसी रस्में अदा कीं और माहौल मानव बलि कांड जैसा भयानक था। पीड़ित ने खुलासा किया कि आरोपी युवती ने सबसे ज्यादा यातनाएं दीं। खुद उसके जननांगों में स्टेपलर पिन घोंपी। इसके अलावा, उसकी उंगली के नाखून में सुई घोंपी गई और पूरे शरीर पर तार से मारकर घाव बनाए गए, जिन पर मिर्च पाउडर डाला गया।

घर में बनाया बंधक, फिर पीटा

इसी तरह की हैवानियत अलप्पुझा के युवक के साथ भी की गई, जो बेंगलुरु में काम करता है। युवती ने उसे मिलने के लिए थिरुवल्ला बुलाया, जहां से उसे घर ले जाकर बंधक बना लिया। युवक को बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी आंशिक रूप से चली गई और पसलियां टूट गईं। उसके पूरे शरीर पर स्टेपलर पिन हथौड़े से ठोंकी गईं। जोड़े ने युवती के साथ अंतरंगता के दृश्य दिखाकर उसे धमकाया और उसका आईफोन व नकदी छीन ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों से आईफोन और पैसे लूटे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी जोड़े के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है, लेकिन पीड़ितों के बयानों से हनी ट्रैप के साथ-साथ अंधविश्वास का एंगल भी उभरकर सामने आ रहा है।इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000