पटाखा बाजार में लगी भीषण आग,दर्द से तड़पते रहे लोग, नहीं पहुंची एंबुलेंस

मथुरा। राया कस्बा के राधा गोपाल बाग में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस को छोड़ न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही अग्निशमन की गाड़ियां। आग में बुरी तरह झुलसे दर्जनभर से ज्यादा लोग दर्द से तड़पते रहे,लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं। आसपास के लोगों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

रविवार को लोग दीपावली की खुशियों में डूबे हुए थे।घर-घर साजसज्जा हो रही थी।बाजार में खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे थे। पटाखा बाजार में भी जमकर खरीदारी हो रही थी। दोपहर में बड़ी संख्या में लाेग यहां पटाखे खरीदने पहुंच गए। दोपहर दो बजे अचानक पटाखे की एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग अन्य दुकानों में पहुंच गई। धमाकों की आवाज से कस्बा गूंज उठा। लोग मौके पर पहुंच गए। पूरे मार्केट में आग लगने से लोग आग की लपटों में घिर गए। क‌ई लोग तो आग के बीच से होकर मुश्किल से बाहर निकले, लेकिन वे काफी झुलस गए थे। लगभग डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलस गए।

एक घंटे तक न तो दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी। केवल पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में लगी थी,जो नाकाफी थी। दर्जनभर से अधिक झुलसे लोग दर्द से तड़प रहे थे।एंबुलेंस और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहंच सकी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। आधा घंटे में पूरा पटाखा बाजार जल गया। चारों ओर वीभत्स मंजर नजर आ रहा था।पटाखा बाजार में अग्निकांड के लगभग एक घंटे बाद आग बुझाने दमकलें पहुंची,लेकिन उस समय तक सब कुछ खाक हो चुका था।

पटाखा बाजार में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। बाजार में कुल 22 दुकानें लगी थी। आग बुझाने के यहां समुचित इंतजाम नहीं थे।अग्निकांड में लगभग 15 लोग झुलसे हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे कस्बे का माहौल गमगीन हो गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000