हैवान पति ने तलाकशुदा पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट... उत्तरप्रदेशसंत कबीर नगर पति बना हैवान, तलाकशुदा पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट,बेटे को भी किया घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 7, 2023 343 संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में देर रात्रि एक पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने बेटे को भी हमला कर घायल कर दिया।पति ने अपनी पत्नी को कुछ समय पहले तलाक दे दिया था। इसी को लेकर गांव में पंचायत होने वाली थी। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यह है मामला… बढ़या गांव में तलाकशुदा महिला 55 वर्षीय ताहरा खातून पर पति सई मोहम्मद ने शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में ताहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन ताहरा की मौत हो गई। मेडिकल काॅलेज में चल रहा बेटे का इलाज… घटना में आरोपित सई मोहम्मद ने अपने छोटे बेटे 20 वर्षीय इसरार पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में इसरार गंभीर रूप से घायल है। इसरार को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित सई मोहम्मद फरार है। समाचार 343 Share