फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया पॉक्सो कोर्ट में हुईं हाजिर, मांगा अदालत से समय

मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी शनिवार को पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुईं। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत अगली सुनवाई सात नवंबर को करेगी। वर्ष 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर उनके साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। आलिया ने शिकायत थी कि वह 2012 में अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं। उसी दौरान उनके देवर ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।

बाद में यह मामला बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था।मामले की जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने लौटा दिया था।एडीजीसी फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि शनिवार को आलिया अदालत पहुंची। पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने सुनवाई की। आलिया के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद सुनवाई के लिए अब सात नवंबर की तिथि तय की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा…

आलिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इसे बुढ़ाना कोतवाली ट्रांसफर किया गया।

आलिया का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।

बता दें कि इस प्रकरण में 16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ आलिया सिद्दीकी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। तब आलिया ने अदालत में आरोपों को समर्थन किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000