हैवान बना पति; प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या फिर खुद सुसाइड करने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने प्रॉप्रटी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, पति प्रॉपर्टी को बेचना चाहता था लेकिन पत्नी उसे ऐसा करने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर एक साथ कुल्हाड़ी से कई हमले कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला कानपुर के गुजैनी थाने के पिपौरी गांव का है। प्रॉपर्टी विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आनन-फानन में लोगों ने घायल पति को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। हत्या फिर आत्महत्या के प्रयास की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची गुजैनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद…

परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों लोगों के बीच घर बेचने को लेकर कुछ दिन पहले से काफी विवाद चल रहा था। आरोपी पति अपना पुराना घर बेचना चाहता था लेकिन पत्नी अपने बेटों को घर देने की बात कह कर बेचने से मना करती थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बर्रा के पिपौरी गांव के रहने वाले प्रहलाद के परिवार में पत्नी शशि सैनी, दो बेटे सतेंद्र और आदित्य हैं। आदित्य अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा सतेंद्र और उसकी पत्नी पूजा साथ में रहती हैं।

ये है पूरा मामला…

घटना के बाद हत्या आरोपी की बहू पूजा ने पुलिस को बताया कि ससुर ने पुराने मकान का बयान ले लिया था. सास घर को न बेचने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी कारण से आज सुबह ससुर ने सास पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जब तक हम लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि सास लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसने बताया कि ससुर प्रहलाद ने सास पर हमला करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर बाहर चले गए. झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया है.

घटना पर एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में हत्या हुई है. पति ने पत्नी हत्या कर दी है, पत्नी की मौत हो चुकी है. वहीं ट्रेन आगे कूदने से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000