ड्रेसिंग कराने के बहाने आए बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब एक डॉक्टर की उसके केबिन में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर इलाके का है। बताया जा रहा कि नीमा अस्पताल में दो लोग इलाज के नाम पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। जैसे ही वो डॉक्टर के केबिन में घुसे तो फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर आनन-फानन में डॉक्टर का इलाज शुरू किया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर की मौत हो चुकी।

अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या…

घटना कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दो लोग पहले चोट के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। इलाज के बाद, उन्होंने डॉक्टर से मिलने का अनुरोध किया। उनके केबिन में प्रवेश कर गए। इसी दौरान अचानक ही उन्होंने डॉक्टर पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने डॉक्टर के बेहद करीब से गोली मारी। दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित नीमा अस्पताल में ये सनसनीखेज वारदात सामने आई।

डॉक्टर को दिखाने के बहाने आए और की वारदात…

डॉक्टर की केबिन में घुसकर हत्या को लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं, जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे हैं, गोलीबारी हो रही है और रोजाना हत्याएं हो रही हैं। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने बुनियादी काम में विफल रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी…

इलाज के बहाने डॉक्टर के केबिन में घुसकर हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया। अभी तक ये क्लीयर नहीं हो सका कि आखिर हमलावर कौन थे। किस वजह से डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000