अवैध संबंध में बाधक बनने पर पति ने ही की थी महिला और रिश्तेदार की हत्या, 67 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। अवैध संबंध को लेकर चल रहे विवाद में पति ने महिला तांत्रिक (पत्नी) व रिश्तेदार की हत्या की थी। 67 दिन तक चली जांच में स्थिति साफ होने के बाद चौरी चौरा थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का राड (सब्बल) बरामद किया। इसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह है मामला एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि 28 मई की सुबह चौरी चौरा के बैकुंठपुर गांव के बाहर पूजा स्थल पर ऊषा देवी और उसकी रिश्तेदार सुनकेशा देवी की हत्या कर दी गई थी। दोनों के सिर पर राड से हमला किया गया था। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की। गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि ऊषा देवी के पति गया मौर्य का किसी और महिला से संबंध था, जानकारी होने पर वह संबंध में बाधक बन रही थी। पति गया मौर्या ने ऊषा देवी की हत्या की योजना बनाई और सुबह मजदूरी करने के बहाने घर से निकल गया।

मजदूरी पर न जाकर गांव के बाहर स्थित पूजा स्थल पर ऊषा देवी के आने का इंतजार करने लगा। जब वह पूजा स्थल पर पहुंची तो गया मौर्या ने लोहे के राड से उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान शादी में शामिल होने आई सुनकेशा भी पहुंच गई। गया को हत्या करते हुए उसने देख लिया। शोर मचाने पर गया ने राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। अचेत होने पर मरा समझकर भाग गया। गंभीर स्थिति में पुलिस उसे बीआरडी मेडिकल कालेज ले गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गया मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। विरोध की वजह से पीछे हट जाती थी पुलिस गया के ऊपर संदेह गहराने के बाद पुलिस ने 10 से अधिक बार थाने बुलाकर पूछताछ की। सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज की जांच में मिले साक्ष्य के बारे में पूछने पर कई बार अलग-अलग बयान दर्ज किया। जब भी जेल भेजने का प्रयास हुआ परिवार व गांव के लोग विरोध करने लगे। शनिवार को चौरी चौरा पुलिस ने गया को गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000