शादी के छह दिन बाद ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पति ने की थी तीसरी शादी

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये है कि उसकी शादी के अभी सिर्फ छह दिन ही हुए थे। पति ने ही इस घटना को अंजाम दिया। दोनों की शादी 9 मई को ही हुई थी। गुरुवार को उसने पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी पति की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां पहले ही टूट चुकी थीं। वहीं तीसरी शादी के बाद भी पत्नी से उसका झगड़ा होता था।

लाठी-डंडे से की मारपीट…

दरअसल, पूरा मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। यहां अमौली गांव में राजू पाल (44) नाम के शख्स ने अपनी पत्नी आरती पाल (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पिटाई की वजह से पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा आरोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले भी टूट चुकी हैं दो शादियां…

घटना के बारे में थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने जारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें मारपीट के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरती पाल को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरती और राजू की शादी 9 मई को हुई थी। यह राजू की तीसरी शादी थी। उसकी दो शादियां पहले ही टूट चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही राजू का आरती से झगड़ा होने लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000