सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को मऊ निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान गाजीपुर स्थित उनके निजी आवास में रहने की अनुमति दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अंतरिम जमानत की शर्तों में बदलाव किया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अंसारी गाजीपुर में तीन रातों से अधिक नहीं रुकेंगे। साथ ही वहां रहने के दौरान कोई सार्वजनिक बैठक नहीं करेंगे।

पहले कोर्ट ने क्या कहा था…

यूपी गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी को पहले लखनऊ के सरकारी आवास में रहने का आदेश दिया था। मऊ जाने के लिए जिला प्रशासन और ट्रायल कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य था। कोर्ट ने अंसारी को बिना अनुमति उत्तर प्रदेश छोड़ने और अदालती पेशी से पहले पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया था।

पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट…

सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी द्वारा जमानत शर्तों के पालन पर पुलिस से छह सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब्बास अंसारी को गैंगस्टर एक्ट को छोड़कर अन्य सभी आपराधिक मामलों में जमानत मिल चुकी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला…

18 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन पर वित्तीय लाभ के लिए गिरोह बनाने का आरोप था। यह मामला गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा था।

जबरन वसूली और मारपीट का मामला…

31 अगस्त 2024 को चित्रकूट के कोतवाली कर्वी थाने में अंसारी और अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन पर जबरन वसूली और मारपीट का आरोप था। 6 सितंबर 2024 को अंसारी को गिरफ्तार किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000