घर में मिला कथावाचक का शव, विवाद के बाद पति ने ही गला दबाकर की हत्या

 घर में कथावाचक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पति ने ही गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा है। मोहरी गांव में महिला कथावाचक का घर में कथावाचक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पति ने ही गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा है।शव रविवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसमें पता चला कि शुक्रवार रात कथावाचक के पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पति ने खुद गले में चाकू मारकर पुलिस को भ्रमित करने के लिए पत्नी पर ही हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए उसके फरार होने की बात कही थी।

पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। गांव निवासी सचिन (28) ने सात साल पहले गांव की ही बबली (26) से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। करीब एक महीने बाद दोनों गांव में आकर एक अलग मकान में रहने लगे थे। कुछ समय से सचिन और बबली में तनातनी रहने लगी थी। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच रात करीब 11 बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह सचिन ने खुद पर हमला होने की साजिश रची। गले पर चाकू मारकर वह सुबह करीब पांच बजे गांव में स्थित अपने दूसरे मकान पर पहुंचा और वहां भाइयों को हमले की जानकारी दी।

इस पर उसे आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले जाया गया। पुलिस को यहीं से सूचना दी गई। शाम को होश में आने के बाद सचिन ने खुद के बोल न पाने की पुलिस से बात कही। इस पर पुलिस ने उससे लिखित में जानकारी देने के लिए कहा। सचिन ने लिखकर बताया था कि उसकी पत्नी की एक व्यक्ति से दोस्ती है। उससे बात करने को लेकर उसका पत्नी बबली से विवाद होता था। इसी वजह से पत्नी ने उसका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया और खुद मौके से भाग गई। इस बिंदु पर पुलिस ने जांच के साथ पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार सुबह सचिन ने भाई प्रवेश को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद प्रवेश ने सुबह प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा को फोन करके एक बार घर भी जांचने की बात कही। इस पर लगभग साढ़े 10 बजे गांव के चार-पांच लोगों को लेकर प्रभारी निरीक्षक सचिन के घर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का ताला तुड़वाया तो कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने कमरे में पड़ी चटाई को उठाया तो उसके नीचे बबली का शव पड़ा हुआ था। बबली की आंखें चढ़ी थीं, जीभ बाहर निकली हुई थी। सीओ अतुल प्रधान और फोरेंसिक टीम ने भी जांच करके साक्ष्य जुटाए हैं।

कथावाचक बबली का शव उसके घर के कमरे में चटाई से ढका मिला है। शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि सचिन ने ही बबली की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद चाकू मारकर खुद को बचाने के लिए कहानी गढ़ी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – अतुल प्रधान, सीओ भरथना

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000