शिक्षिका पत्नी से बोला पति- आत्महत्या कर लो वरना तेजाब से नहला दूंगा, अनसुना करने पर सोशल मीडिया में करता अश्लील कमेंट

कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में पति से परेशान होकर एक शिक्षिका पत्नी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का आरोप है, कि पति ने उससे धमकी दी कि या तो तू आत्महत्या कर ले नहीं तो तुझ पर तेजाब डालकर जान से मार दूंगा। इसी के बाद उसे शांति मिलेगी। जब पीड़िता उसकी बातों को अनसुना करती है तब वो सोशल मीडिया में अश्लील कमेंट करता है। इस पर रिश्तेदार उसको देखते हैं और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।

बर्रा विश्व बैंक निवासिनी महिला अकबरपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। उन्होंने दर्ज एफआईआर में बताया कि नौ वर्ष पहले उसकी शादी रमईपुर निवासी पुनीत कुमार वैश्य से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह बेटे को लेकर बर्रा में निवास करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। अक्सर फोन पर और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अश्लील कमेंट करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया कि पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद वह अपने बेटे माता-पिता की सेवा कर रही है। अकेले पूरे घर का बोझ उठाए है। इसके बाद पति की इस हरकत से उस पर दबाव बनाता है। जिसके कारण वह मानसिक तौर पर पूरी तरह उलझ कर रह गई है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में बर्रा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस घटना के पीछे के क्या कारण है, उसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000