ट्रक में घुसी तेज रफ्तार रोडवेज बस , परिचालक की मौके पर मौत

बाराबंकी। कानपुर से उतरौला जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे जा रही ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लखनऊ गोंडा मुख्य हाइवे मार्ग पर थाना रामनगर अंतर्गत चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की भोर में करीब चार बजे हुआ। संयोग ही था कि हादसे के वक्त बस में एक दर्जन यात्री ही सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम की रोडवेज बस कानपुर से उतरौला जा रही थी। भोर में करीब 4 बजे जब वह थाना रामनगर के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ गोंडा हाईवे मार्ग पर पहुंची ही थी कि चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।जिसके चलते तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। परिणाम स्वरूप बस के आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में परिचालक वासुदेव दुबे (45) निवासी करनैलगंज गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिचालक को आनन-फानन में सीएचसी रामनगर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के वक्त बस पर करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। वह सभी सुरक्षित हैं। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। बस ड्राइवर ने बताया कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले ली जिसके चलते बस ट्रक में जा घुसी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000