पति ने प्रयागराज ले जाकर पत्नी की कर दी हत्या, फिर बेटों से कहा- तुम्हारी मां कुंभ में खो गई

दिल्ली के एक शख़्स को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। वो अपनी पत्नी को लेकर महाकुंभ स्नान के लिए गया था। आरोप है कि वहीं, उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपने बेटों को बताया था कि उनकी मां (यानी शख़्स की पत्नी) कुंभ मेले में खो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। क्योंकि उसकी पत्नी, उसके ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर’ के बारे में जानती थी और उसके ख़िलाफ़ थी। पुलिस ने 21 फ़रवरी की देर रात, प्रयागराज के बैराना इलाक़े से आरोपी को गिरफ़्तार किया है। उसकी पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि अशोक कुमार दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अशोक कुमार ने अपने कुंभ दौरे और स्नान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, ताकि बाद में बहाना बनाया जा सके।

क्या हैै पूरा मामला…

प्रयागराज के DCP (सिटी) अभिषेक भारती ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 18 फ़रवरी को अशोक कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी को लेकर प्रयागराज पहुंचा था। यहां आज़ाद नगर, केतवाना (नई झूंसी) में उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। हालांकि, उन्होंने अपने ID प्रूफ़ जमा नहीं किए।

अगली सुबह मीनाक्षी का शव बाथरूम के अंदर मिला, लेकिन अशोक कुमार का कोई पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने सुराग पाने के लिए CCTV फ़ुटेज और अशोक कुमार के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को खंगाला, लेकिन शुरुआती जांच में उसका कुछ पता नहीं चला।

इधर, 21 फ़रवरी को मीनाक्षी के भाई प्रवेश कुमार और उसके बेटों अश्वनी और आदर्श ने झूंसी पुलिस से संपर्क किया। बाद में कपड़ों और तस्वीरों की मदद से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने जब आगे परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो उन्हें कपल के बीच चल रहे ख़राब रिश्ते के बारे में पता चला।

फिर झूंसी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और प्रयागराज पुलिस की सर्विलांस सेल की जॉइंट टीम ने मामले की जांच संभाली। इस दौरान CCTV फ़ुटेज के ज़रिए आरोपी का पता लगा। 21 फ़रवरी को पुलिस आरोपी अशोक कुमार को गिरफ़्तार करने में कामयाब रही।

अब अशोक कुमार ने पत्नी की हत्या की बात क़ुबूल ली है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, आरोपी ने ये भी क़ुबूल किया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। ऐसे में उसने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया था। बाद में आरोपी ने ख़ून वाले कपड़े और चाकू को मेला क्षेत्र में एक कूड़ेदान में फेंक दिया और भाग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000