ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप; सहयोगी को पीटा, फिर जंगल में रातभर चलती रही दरिंदगी, पुलिस ने 6 आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली एक युवती को छह दरिंदों ने अगवा कर पूरी रात अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह सुबह पीड़िता अपने घर पहुंची और बहन के साथ थाने जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के शीतूल गांव की है, जहां देव कुमार शाह के घर बरहो संस्कार (सालभर के बच्चे का धार्मिक अनुष्ठान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था, जिसमें कई डांसर और सिंगर शामिल थे। कार्यक्रम देर रात खत्म हुआ, जिसके बाद ऑर्केस्ट्रा के सदस्य अलग-अलग बाइकों से अपने घर लौटने लगे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने रास्ते में डांसर की बाइक रोक ली और जबरन उसे जंगल में खींचकर ले गए।

डांसर को बचाने के लिए उसका एक साथी भी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटकर भगा दिया। इसके बाद छह दरिंदों ने युवती के साथ पूरी रात जंगल में गैंगरेप किया। हैवानियत की हदें पार करने के बाद आरोपियों ने उसे उसी हालत में जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गए। शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता किसी तरह सुबह जंगल से घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को इस दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद दोनों बहनें माड़ा थाना पहुंचीं और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों को फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000