व्यापारी की मौत के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी आईपीएस अधिकारी मणिलाल ने किया सरेंडर

लखनऊ। महोबा में क्रेशर व्यापारी की मौत के मामले में फरार चल रहे आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार ने अंततोगत्वा न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया। बीते दो साल से यूपी पुलिस आईपीएस मणिलाल को तलाश  रही थी  लेकिन ढूंढ नहीं पायी। मामला विभागीय होने के कारण पुलिस का मुखबिर सूत्र और हिकमत हमली बुरी तरीके से फेल रहां। अपने साहब के सम्मान में पुलिसकर्मियों ने ना तो उजाड़ और उखाड़ योजना चलाई ना ही बुलडोजर की नौबत आयी। एक लाख रुपए के इनामिया एसपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । 2014 बैच के आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार ने आखिरकार शनिवार को लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लगभग दो सालों से फरार चल रहे मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को सिफारिश भी की थी। क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी, तत्कालीन एसपी मणिलाल पर अवैध वसूली का आरोप लगाते लगाते मौत का शिकार बन बैठे। जिसके आरोप में मणिलाल को सस्पेंड भी किया गया था। 8 सितंबर 2020 को महोबा के करवई थाना अंतर्गत व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी।

जिसमें पाटीदार पर वसूली के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। पोस्ट डालने के बाद ही इंद्रकांत पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात हो गई । घटना में घायल इंद्रकांत को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान 13 सितंबर को इंद्रकांत की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों की तरफ से पाटीदार पर इल्जाम लगाया गया। इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने 11 सितंबर 2020 की शाम थाना कबरई में पाटीदार के खिलाफ एफआईआई दर्ज करवाई थी। इस FIR में तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाया गया था। शिकायत में लिखा गया कि चंद्रकांत त्रिपाठी क्रेशर चलाते हैं और जून, 2020 से एसपी मणिलाल पाटीदार उनसे हर महीने 6 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड कर रहे हैं । रिश्वत देने से इनकार के बाद एसपी मणिलाल ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर चंद्रकांत त्रिपाठी को धमकियां देनी शुरू कर दी थीं। तत्पश्चात कार सवार क्रेशर व्यवसायी चंद्रकांत त्रिपाठी पर ताबड़तोड़ गोलियां तड़तड़ाई जिसमें वह मौत का शिकार हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000