‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’ भड़के बॉयफ्रेंड ने चाकू लेकर धमकाया; रात भर साथ में घूमी गर्लफ्रेंड, लॉज पहुंच उसी चाकू से लड़के का रेता गला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग युवती को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग युवती और मृतक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका ने एक लॉज में सोते समय की। नाबालिग प्रेमिका ने सोते हुए युवक यानी अपने प्रेमी के गले पर चार-पांच वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। आरोपी नाबालिग बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामला रविवार रात का है। अपने प्रेमी की हत्या करके जब नाबालिग युवती अपने घर पहुंची तो उसकी मां की नजर उसके खून के धब्बों पर पड़ी। मां ने बार-बार पूछा तो युवती ने हत्या करने की बात बताई। ये सुनकर मां घबराई और बिलासपुर के कोनी थाने को इसकी जानकारी दी।

लबें समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

इसके बाद कोनी थाने की पुलिस ने गंज थाने की पुलिस से संपर्क साधा। फिर गंज थाने की पुलिस लॉज में पहुंची। डुप्लीकेट चाबी से कमरा खुलवाया। लॉज के कमरे में युवक की लाश पड़ी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती और मृतक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की अक्सर रायपुर में मुलाकात होती। फिर दोनों किसी होटल या लॉज में रुकते।  युवक अभनपुर में रहता था एमएस इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करता था। शनिवार को भी दोनों ने मिलने की योजना बनाई।युवती बिलासपुर से ट्रेन से रायपुर आई। फिर दोनों स्टेशन से के पास ही एक लॉज गए। वहां कमरा लिया। रात में युवती ने युवक को बताया कि वो गर्भवती है। इस पर युवक ने कहा कि अभी उसकी पढ़ाई चल रही है। पढ़ाई पूरी होने तक वो कुछ नहीं कर सकता। मृतक युवक ने युवती पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया।

गर्भ गिराने की बात से नाराज थी युवती

इसके बाद रविवार की सुबह दोनों ने लॉज से चेकआउट कर लिया, शाम को वापस लौटकर उसी लॉज में आए और कमरा लिया। रात में दोनों सो गए। लड़की गर्भ गिराने की बात से नाराज थी।देर रात वो उठी और चाकू से युवक पर कई चार-पांच वार किए, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की हत्या करने के बाद युवती लॉज के कमरे को लॉक कर सुबह 5.30-6 बजे के बीच की ट्रेन से बिलासपुर वापस आ गई। कमरे की चाबी उसने रेलवे ट्रैक पर ही कहीं फेंक दी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग युवती ने बताया कि उसका प्रेमी अपने साथ चाकू लेकर आया था। उसने उसे गर्भवती होने की बात बताई थी तो उसने लॉज के बाहर उसी चाकू से उसे धमकी दी। इससे वो काफी डर गई। फिर वो प्रेमी के गुस्से को शांत करने के लिए उसे लेकर शहर में घूमी। रात में मौका पाकर उसने उसी के चाकू से उसे मार डाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000