”मेरा अभिमान थी मेरी बिटिया”, ट्रक की टक्कर से गई एथलीट की जान, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल

लखनऊ के पारा में बाइक सवार एक एथलीट की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। एक ट्रक ने एथलीट को रौंद दिया। पारा में रविवार सुबह सरोसा भरोसा मोड़ पर गैस सिलिंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मौंदा निवासी राष्ट्रीय स्तर की एथलीट जूली यादव (26) को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक भाग निकला।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, जूली पिता अजय यादव और मां गुड्डी के साथ रहती थीं। वह राष्ट्रीय स्तर की एथलीट के साथ ही आशियाना स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं। स्कूल में बैडमिंटन चैंपियनशिप चल रही है।

रविवार सुबह जूली हेलमेट लगाकर बाइक से स्कूल के लिए निकलीं। अपना मोबाइल घर पर भूलने के कारण वह बीच रास्ते से लौटने लगीं। सुबह करीब 6:30 बजे सरोसा भरोसा के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई। वह नीचे गिर गईं। इस समय तक उन्हें गंभीर चोट नहीं आई थी, लेकिन डरकर भागने के चक्कर में चालक ने उनपर ट्रक चढ़ा दिया।

जूली ने जीता था सिल्वर मेडल

जूली की सीनियर रत्ना ने बताया कि वह उनके साथ बचपन से खेलती आ रही हैं। जूली ने उन्हीं के साथ नेशनल, ऑल इंडिया, मंडल स्तर पर खेला है। पिता ने बताया कि जूली ने कुछ साल पहले सहारनपुर में 600 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जूली को तुरंत पुलिसकर्मियों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

मेरा अभिमान थी बिटिया

जूली सिर्फ मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा अभिमान थी। वह मुझे छोड़कर चली गई… यह वेदना आंसू बनकर जूली के पिता अजय की आंखों से निकल रही थी। वहीं, बेटी का शव देखते ही उनकी मां की हालत बिगड़ गई। जूली के भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000