‘तेरे जैसों का गुलाम नहीं, सारी नेतागिरी निकाल दूंगा’: यूपी में दरोगा की दबंगई, रोजगार सेवक को पीटा, वीडियो वायरल

यूपी के एटा में दरोगा ने चोरी के शक में रोजगार सेवक को पकड़कर पीट दिया। उसे गालियां दीं और 3 थप्पड़ जड़े और धक्का दे दिया। धमकाया-तेरे जैसों की गुलामी नहीं करता। घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं। फोन मिला ले, नौकरी से निकलवा दे। तेरी नेतागिरी और बदमाशी निकाल दूंगा।

इस दौरान युवक हाथ जोड़ता रहा। आसपास के लोगों ने रोजगार सेवक को छुड़ाया। मारपीट के बाद दरोगा उसे उठाकर थाने ले गया, फिर शांति भंग में चालान कर दिया। पूरा मामला शुक्रवार शाम का है, लेकिन वीडियो आज सामने आया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया-

” अलीगंज कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेंद्र मोहन को लाइन हाजिर कर दिया गया। जांच सीओ अलीगंज को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा। दरोगा बोला- मोबाइल चोर की तलाश में पहुंचे थे

रोजगार सेवक ओमचंद्र कंचनपुर के रहने वाले हैं। वह शुक्रवार शाम 5 बजे नगला पड़ाव क्षेत्र में खड़े थे। दरोगा ने बताया, ‘उन्हें एक मोबाइल चोर की लोकेशन मिली थी, जिसने पीली जैकेट पहन रखी थी। सूचना पर मैं सिपाही के साथ नगला पड़ाव पहुंचा।

वहां पीली जैकेट पहने ओमचंद्र को देखकर तलाशी ली गई, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ। इसी दौरान पूछताछ में विवाद बढ़ गया और जिस चोर की तलाश थी, वह मौके से भाग निकला।’

वीडियो एक मिनट का है। इसमें दरोगा सुरेंद्र मोहन, एक सिपाही और पीड़ित युवक ओमचंद्र नजर आ रहे हैं। दरोगा ओमचंद्र का हाथ पकड़े हुए हैं। वह युवक से कहते नजर आ रहे हैं- नेतागिरी और बदमाशी सारी आज निकाल दूंगा।

इस पर रोजगार सेवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगता है। कहता है- सर जी, क्या हुआ? तभी सिपाही कहता है-जिसे एक बार कहा गया था, तू यहां से जा क्यों नहीं रहा? खड़ा-खड़ा क्या कर रहा है? इसी बीच दरोगा युवक से पूछता है- किस गांव का है?

इस पर युवक कहता है- कंचनपुर गांव का रहने वाला हूं। इस पर दरोगा पूछते हैं- किसे फोन मिला रहा है? फिर गालियां देने लगता है। कहता है- घर जाने के लिए बैठा हूं, तेरे जैसों की गुलामी नहीं करता। गांव का नाम सुनते ही दरोगा का पारा चढ़ गया। इसके बाद दरोगा ने रोजगार सेवक को तीन थप्पड़ जड़ दिए। तब लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव करके उसे छुड़ाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000