भाजपा विधायक संग IAS परी बिश्नोई लेंगी सात फेरे, रिसेप्शन में लाखों लोगों को न्यौता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई राजस्थान की आईएएस परी बिश्नोई से शादी करने जा रहे है। दोनों 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी करेंगे। दोनों की रील्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं। परी बिश्नोई राजस्थान कैडर की आईएएस हैं। उनका जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ था। आइए जानते हैं परी बिश्नोई के बारें में…

कौन हैं परी बिश्नोई…

परी बिश्नोई राजस्थान कैडर की आईएएस हैं। उनका जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ था। उनके दादा चार बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। परी के पिता मनीराम एक वकील हैं और उनकी मां सुशीला अजमेर में जीआरपी पुलिस अधिकारी हैं। परी ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। फिर वह दिल्ली आ गईं। परी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन के बाद परी ने एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पीजी किया।

परी बनी आईएएस अधिकारी…

यूपीएससी की तैयारी के दौरान परी ने नेट जेआरएफ भी पास किया। आख़िरकार साल-2019 में परी ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी भी पास कर लिया। उन्होंने ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की थी।

कैसी होगी शादी…

परी और भव्या की शादी 22 दिसंबर को उदयपुर में होगी। फिर तीन जगहों पर रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन 24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर में होगा। इसमें करीब 50 हजार लोग हिस्सा ले सकते हैं। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को भव्या के हिसार जिले के आदमपुर स्थित घर पर होगा। यहां करीब डेढ़ लाख लोग आएंगे। तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में होगा, इसमें तीन हजार वीवीआईपी शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री से लेकर जाने-माने अधिकारी तक शामिल होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000