इस हफ्ते मथुरा आने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर, प्रशासन का ये खास इंतजाम

मथुरा। धर्म नगरी मथुरा में गोवर्धन पर लगने वाले गुरु पूर्णिमा मेले पर भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। गोवर्धन पर यह मेला 8 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को एकादशी है। ऐसे में उस दिन से भक्तों की भीड़ अधिक संख्या में बढ़ने लगेगी। अनुमान है कि गुरु पूर्णिमा पर लगभग 1 करोड़ लोग गोवर्धन की 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करेंगे।

धर्म नगरी मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए लोगों का हुजूम हमेशा लगा रहता है, लेकिन सावन से कुछ समय पहले पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन में खास इंतजाम किए जाते हैं। इस बार भी प्रशासन ने हर साल की तरह 8 जुलाई से 15 जुलाई तक गोवर्धन क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया है। इस दौरान लाखों की संख्या में गिर्राज महाराज के भक्त उनकी 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए आते हैं। गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर चारों तरफ आपको श्रद्धालु ही नजर आएंगे।

बता दें गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा का मेला लगभग 450 सालों से लगता आ रहा है। वहीं इस मेले में देश और राज्य के साथ-साथ विदेश के भी श्रद्धालु अपने आराध्य गोवर्धन महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा को पूरा करते हैं और उनका पूजन करते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 2020 और 2021 में यह मेला नहीं लग पाया था। गुरु पूर्णिमा का मेला 2 साल के अंतराल के बाद फिर से लग रहा है। ऐसे में प्रशासन को मेले में भारी भीड़ आने और पुराने सभी रिकॉर्ड टूटने की संभावना लग रही है। जिसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है।ट्रैफिक विभाग को भी निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारी लगातार बैठक कर मेले के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, राजस्थान, बुंदेलखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के श्रद्धालु यहां भारी संख्या में पहुंचते हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग बस या ट्रेन के जरिए मथुरा और फिर यहां से गोवर्धन आ सकते हैं।आगरा, ग्वालियर, झांसी, कानपुर की तरफ से आ रहे हैं तो मथुरा से आपको बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से ही रोडवेज बस गोवर्धन के लिए मिलेंगी। भरतपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को जाजमपट्टी मगोर्रा पहुंचना होगा। यहां से सौंख होते हुए गोवर्धन पहुंच सकते हैं। इसी तरह अलवर की तरफ से आने वाले लोगों को डीग होकर गोवर्धन पहुंचना होगा। इसके अलावा अलवर से मथुरा आने वाली ट्रेन के जरिए भी गोवर्धन पहुंच सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000