नए साल पर हुडदंग या अपराध किया तो रात कटेगी जेल में, शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले तो लाइसेंस होगा निरस्त, गाइड लाइन जारी

इंदौर। नए साल को अब कुछ ही दिन बचे हुए है जिसको लेकर पुलिस द्वारा खासे इंतज़ाम किए गए है एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने मीडिया को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तैयार की गई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया दो दिन बाद पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा रहेगा अगर किसी ने हुड़दंग किया तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी, एसीपी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने नए साल को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए है, प्रयास ये रहेगा कि इंदौर निवासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस…

उन्होंने बताया पिछले साल के अनुभव को देखा जाए तो नए साल में रोड एक्सीडेंट की घटना, मारपीट की घटना हुई है इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश है कि किसी भी तरह वारदात टॉलरेंस को लेकर पुलिस सड़कों पर नजर आएगी । आयोजन स्थल , पब ,क्लब , रिसॉर्ट और जहा भी पार्टी ऑर्गेनाइज हो रही है वह भी पुलिस मौजूद रहेगी।

गुंडों को पहले ही भेजा जायेगा जेल… 

एसीपी ने बताया गुंडे बदमाशों पर भी पहले से ही कार्रवाई  की जाएगी और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर ब्रीथ एनलाइजर भी बुलवाए गए जो कि ब्लेक स्पॉट पर लगाए जा रहे है, पुलिस की गाडियां भी लगातार पेट्रोलिंग करती हुई नजर आएंगी ।

नाबालिग वाहन चलाता मिला तो माता पिता का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त…  

अमित सिंह ने बताया ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ उनके वाहन भी जब्त किए जायेंगे। अगर ड्रिंक एंड ड्राइव में नाबालिग बच्चे पाए जाते हैं तो उनके माता पिता यानि जिसके नाम पर भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। नए साल के उत्सव को लेकर हुड़दंगियों द्वारा आम आदमी को परेशानियां ना हो इसके लिए पुलिस कमर कस चुकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000