समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर: कीटनाशक विक्रेता की चाकू से गोदकर की हत्या

कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई थी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त राजवीर और उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह हैरान करने वाली बताई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, फोन और बैग के साथ उसमें रखे रजिस्टर व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई थी।

एसपी एनपी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गांव खेड़ाभाऊ निवासी मनीष (28) की बृहस्पतिवार की दोपहर हत्या की रिपोर्ट उसके ताऊ रूप सिंह की तहरीर पर झिंझाना थाने में दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान पट्टी जयसिंह ऊन व उसके साथी साहिल निवासी गांव पीपलहेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए एक आरोपी ने अपने को समलैंगिक बताया है। कीटनाशक विक्रेता मनीष को वह काफी समय से जानता था। उसके गांव में उसका काफी आना जाना था।

उसकी मनीष से दोस्ती हो गई। राजवीर का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी साहिल से भी दोस्ती हो गई। इसकी जानकारी होने पर मनीष उन दोनों को धमकी देने लगा कि वह सबको बता देगा कि वे दोनों समलैंगिक हैं। इस बात से परेशान होकर उसने और साहिल ने मनीष को मारने की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी राजवीर और साहिल बाइक से मनीष के घर पहुंचे लेकिन मनीष वहां नहीं मिला।

मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हुआ

जानकारी होने पर मनीष उनसे मिलने के लिए रामबीर के बाग में पहुंच गया। वहां पर मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हो गया। पहले से बनाई गई योजना के तहत राजवीर ने मनीष के हाथ पकड़े और साहिल ने चाकू से वार किए। चाकू लगने से मनीष बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिर गया। इस दौरान राजबीर के दाहिने हाथ में भी चाकू लग गया। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे।

दिनदहाड़े कीटनाशक विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या

यूपी के शामली के गांव खेड़ा भाऊ निवासी कीटनाशक विक्रेता मनीष (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह घायल अवस्था में खेड़ा भाऊ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक गांव खेड़ा भाऊ निवासी मनीष कुमार एक कंपनी में कीटनाशक बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से ऊन गया था और वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौट रहा था। उसके ताऊ रूप सिंह को जानकारी मिली कि मनीष गांव के रास्ते पर स्वीमिंग पुल के निकट घायलावस्था में पड़ा हुआ है। परिजन उसे लेकर ऊन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पेट व सीने पर चाकू के गोदे जाने के दो निशान मिले हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000