अलाव में लकड़ी रख दी तो सीने में मारी गोली:दो सिक्योरिटी गार्ड में झगड़ा, एक लकड़ी लाया तो दूसरे ने जला दी थी

कानपुर में शुक्रवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथी गार्ड ने ही बंदूक से वारदात को अंजाम दिया। निर्माणाधीन महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय में अलाव में लकड़ी रखने को लेकर झगड़ा हुआ।

इसी के बाद दोनों सिक्योरिटी गार्ड में मारपीट हुई और एक गार्ड ने दूसरे को गोली मार दी। घटना बिल्हौर थाना के गदनपुर आहार गांव की है। मृतक की पहचान निर्मल सिंह चंदेल उर्फ नीरज निवासी औरंगपुर सांभी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

एक ने लकड़ी लाई तो दूसरे ने अलाव में रख दी औरंगपुर सांभी गांव निवासी 45 साल के निर्मल सिंह चंदेल उर्फ नीरज खेती के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे वह अन्य गार्डों के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी दूसरा सिक्योरिटी गार्ड अनिरुद्ध द्विवेदी निर्मल की लाई गई लकड़ियां अलाव में डालने लगा। निर्मल ने कहा- मेरी लाई लड़कियां क्यों जला दी। खुद क्यों नहीं लाते। बस इसी के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

सीने में मारी गोली, मौके पर ही गिर पड़े निर्मल

झगड़ा इतना बढ़ गया कि अनिरुद्ध ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से निर्मल के सीने के बाईं ओर गोली मार दी। गोली लगते ही निर्मल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद अन्य सिक्योरिटी गार्ड जब आरोपी को पकड़ने दौड़े तो वह गोली मारने की धमकी देते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल गार्ड निर्मल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर ले गई, जहां डॉक्टरों ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

निर्मल की पत्नी कैंसर से जूझ रही, चल नहीं पाती

निर्मल परिवार में अकेला कमाने वाला था। निर्मल की पत्नी पुष्पा सिंह कैंसर से पीड़ित हैं, 12 वर्षीय बेटी तनिष्का है। पत्नी पिछले 5 साल से कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले छह माह से दोनों पैर काम न करने के कारण असहाय हैं। निर्मल ड्यूटी के बाद पत्नी की सेवा में जुट जाते थे। अब निर्मल की हत्या के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पत्नी बेसुध हैं।

आरोपी की तलाश की जा रही

बिल्हौर थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया- छोटे भाई रोहित सिंह की तहरीर पर अनिरुद्ध द्विवेदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000