उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर आईआईटी कानपुर की इंजीनियरिंग छात्रा ने सहयोगी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, शादी का दिया झांसा By Pratibha Rajdar Last updated Jan 31, 2025 242 कानपुर आईआईटी से एक बार फिर रेप की घटना सामने आई है। एसीपी मोहसिन खान पर इंजीनियरिंग छात्रा से रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि संस्थान से ऐसे ही एक और मामला सामने आ गया जहां आईआईटी के साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट में काम करने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपने सहयोगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी प्रोजेक्ट इंजीनियर इंदौर निवासी शुभम मालवीय ने पहले उससे दोस्ती की इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा और शादी की बात करने पर वह मारपीट करता और धमकता था, इतना ही नहीं हाल ही में आरोपी ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया जहां पहले से ही उसके तीन दोस्त मौजूद थे और शुभम मालवीय ने जबरन शराब पिलाकर फ्लैट पर उसे डांस कराया दुष्कर्म के साथ-साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। फिलहाल पीड़िता ने आईआईटी प्रशासन को रिपोर्ट देने के बाद कानपुर के कल्याणपुर थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आईआईटी कानपुर में एक रिसर्च स्कॉलर ने कुछ दिन पहले अपने साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और एसीपी मोहसिन खान पर आरोप लगा था। समाचार 242 Share