नशे में धुत CRPF जवान ने सरकारी राइफल से पत्नी को मारी गोली, पुलिस को किया कॉल, फिर खुद कर ली आत्महत्या

भोपाल के बंगरसिया स्थित कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी।सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद सरकारी राइफल से खुद को भी गोली मार ली। पत्नी को गोली मारने के बाद आरक्षक ने पुलिस और मकान मालिक को सूचना भी दी कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। कोई भी उसके मकान पर पहुंच पाता इसके पहले आरक्षक ने खुद को भी गोली मार ली।

दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार वालों को ज्यादा अहमियत देता था जिसके कारण पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि रविकांत वर्मा (35) सीआरपीएफ में आरक्षक थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में थी। रविकांत मूलत: भिंड जिले के रहने वाले थे।

बंगरसिया कैंप के पास ही केपीटल ग्रीन कॉलोनी में अपनी पत्नी श्रेष्ठा वर्मा व दो बच्चों के साथ रहते थे।यहां पर वे किराए के मकान में रहते थे। बीती रात करीब डेढ़ बजे रविकांत का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ तो रविकांत ने सरकारी राईफल इंसास से पत्नी श्रेष्ठा को गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रविकांत ने डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद रविकांत ने मकान मालिक को भी पत्नी की हत्या करने की बात बता दी। पुलिस अथवा मकान मालिक रविकांत के घर तक पहुंच पाते इसके पहले ही रविकांत ने सरकारी राइफल से खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस जब मौके पर पहुंचीं तो दोनों पत्नी पत्नी लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। परिजनों के भिंड से आने के बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पारिवारिक कलह बनी वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से आरक्षक ने पहले पत्नी की हत्या की तथा बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। रविकांत का अपने परिवार के लोगों से अधिक जुड़ाव था तथा वह पत्नी के मायके वालों से ज्यादा अहमियत अपने परिवार के लोगों को देता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि इसी वजह से बुधवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके परिणाम में यह घटना हो गई। चूंकि पति और पत्नी दोनों की ही मौत हो गई इसलिए अधिकृत रूप से किसी के बयान नहीं हुए हैं इसलिए पुलिस इस घटना के पीछे के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000