46 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, कुछ इलाकों में विशेष चेतावनी, लखनऊ में स्कूल बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देवराज इन्द्र प्रसन्न हैं, जमकर बदरा बरस रहे हैं।प्रयागराज में कई इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं।वहीं वाराणसी समेत कई जिलों में नदियां उफान पर है।सोमवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के तराई और आगरा मंडल के लगभग 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है और 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

बाढ़ की चपेट में यूपी के कई जिले

उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं,इसमें प्रयागराज से लेकर बलिया तक गंगा के किनारे बसे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। मीरजापुर से लेकर बलिया तक गंगा उफान पर है।बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने ने 11 मंत्रियों की टीम गठित की है और ये मंत्री अपने-अपने इलाकों में जाकर राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

वाराणसी जिले में बाढ़ का संकट गहराता हुआ दिख रहा है। अस्सी क्षेत्र में घाटों को पार कर अब गंगा सड़कों की तरफ पहुंच चुकीं हैं। लगातार 2- 3 फीट पानी बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 72 मीटर भी पार कर वर्तमान में 72.1 मीटर पहुंचा चुका है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रयागराज,जौनपुर,प्रतापगढ़,चित्रकूट,महोबा,बांदा,कौशाम्बी, हमीरपुर,फतेहपुर,जालौन,रायबरेली,अमेठी,कानपुर नगर, झांसी,इटावा,आगरा,फ़िरोज़ाबाद,मैनपुरी,एटा,हाथरस,मथुरा, कासगंज,सुल्तानपुर,आंबेडकर नगर,अयोध्या,बस्ती,कानपुर देहात,उन्नाव,औरैया,लखनऊ,बाराबंकी,कन्नौज,हरदोई, फर्रुखाबाद,सीतापुर,बहराइच,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती, शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी,बरेली,पीलीभीत,रामपुर, अलीगढ़,बदायूं,गौतम बुद्ध नगर,बुलंदशहर,संभल,हापुड़, अमरोहा,गाज़ियाबाद,मुरादाबाद,मेरठ,बिजनौर, मुजफ्फरनगर,सहारनपुर में मेघगर्जन,आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

मिर्ज़ापुर,चंदौली,प्रयागराज,संत रविदास नगर,वाराणसी, ग़ाज़ीपुर,जौनपुर,बलिया,चित्रकूट,महोबा,बांदा,कौशाम्बी, हमीरपुर,फतेहपुर,जालौन, झांसी,इटावा,आगरा,फ़िरोज़ाबाद, मथुरा,आजमगढ़,मऊ,सुल्तानपुर,आंबेडकर नगर,देवरिया, गोरखपुर,संत कबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर,औरैया,बहराइच, गोंडा,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर,बलरामपुर,श्रावस्ती, शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी,बरेली,पीलीभीत,रामपुर,गौतम बुद्ध नगर,गाज़ियाबाद,मुरादाबाद,मेरठ,बागपत,बिजनौर, मुजफ्फरनगर,शामली,सहारनपुर में मेघगर्जन,आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

लखनऊ में बंद किए गए स्कूल

लखनऊ के मलिहाबाद में सर्वाधिक 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी का यह सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी जारी रह सकता है।लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से आज 12 वीं क्लास तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का डीएम ने आदेश दिए हैं।

सीतापुर में कच्ची दीवार गिरने से दो किशोरियों की मौत

सीतापुर के सिधौली तहसील के खैरनदेश नगर में बारिश की वजह से घर की कच्ची दीवार गिर गई,जिसमें दो किशोरियों, चांदनी और शिवानी की मौत हो गई।इस हादसे में उनके नाना घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000