प्रेम-प्रसंग में देवर ने गला रेत कर भाभी को मार डाला, हत्या कर आरोपी फरार

बिहार में देवर ने भाभी की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। यह घटना गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव की है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सविता देवी (29) के रूप में हुई है।

तेजधार हथियार से भाभी की हत्या की 

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नंदई गांव निवासी मिथलेश पासवान के पुत्र अनुज कुमार ने मंगलवार को तेजधार हथियार से सविता देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी देवर फरार हो गया। आरोपी अनुज कुमार मृतका का ममेरा देवर है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भदवर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

घर में अकेली थी मृतका 

मध्य विद्यालय नंदई में रसोइया मृतका की सास बिगवा देवी ने घटना के संबंध में बताया कि घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। जब वह विद्यालय से घर आई तो अनुज कुमार उसकी पुतोह की गर्दन को चाकू से रेत रहा था। उसे देखते ही वह बेहोश गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनुज कुमार वहां से भाग निकला। उसके बाद सास रोने चिल्लाने लगी। उसके चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन तब तक सविता की मौत हो चुकी थी।

रिश्तेदार होने के कारण आरोपी अक्सर आता था घर 

घटना का क्या कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतका के साथ घर पर रहने वाली ननद की पुत्री अंशु कुमारी ने बताया कि वह अपनी मामी सविता देवी के साथ प्याज कोड़कर घटना से थोड़ी देर पहले घर लोटी थी। उसी समय घर में अनुज कुमार आया और उसके कहने पर फावड़ा लेकर खेत पर चली गई। इसी बीच उसने हत्या कर दी। आगे उसने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण आरोपी अनुज कुमार हमेशा घर आता था। हालांकि गांव के लोग दबी जुबान से अवैध संबंध की वजह से हत्या होने की बात बता रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000