कार बाइक की टक्कर के बाद की तस्वीर उत्तरप्रदेशअमरोहा अमरोहा में कार ने बाइक सवार दो भाईयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Dec 7, 2024 157 अमरोहा के कांठ रोड पर एक कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे-फुफेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई। जबकि फुफेरे भाई को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। बुलेट बाइक सवार दोनों भाई बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर हुआ। कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मुरादाबाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना 157 Share