हनीमून पर नहीं भेजा तो दुल्हन ने पति को छोड़ा, फिर ससुराल में किया पथराव और तोड़फोड़

गाजियाबाद में एक नई नवेली दुल्हन ने कथित तौर पर पति द्वारा हनीमून पर नहीं ले जाने के चलते पति और ससुराल को छोड़कर मायके चली गई। पति जब अपनी पत्नी को उसके मायके से वापस लाने गया तो उसने आने से मना कर दिया। हालांकि, कुछ महीनों बाद एक दिन बहू ने वापस आकर ससुराल वाले घर पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। महिला के ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम के राधाकुंज में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनके बड़े बेटे की शादी 19 फरवरी 2024 को सराय नजर अली गाजियाबाद निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के दो-चार दिन बाद बहू हनीमून पर जाने की जिद करने लगी और बात न मानने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इतना ही नहीं, वह ससुराल की सारी बातें फोन कर अपने मायके में भी बताने लगी।

पति के साथ वापस लौटने से किया इनकार…

व्यक्ति का आरोप है कि, 8 जून 2024 को बहू अपनी मां और बहनों को घर बुलवाकर मायके जाने के लिए कहने लगी। उन्होंने बेटे से कहकर बहू को मायके छुड़वा दिया। कुछ समय बाद जब मेरे बेटे बहू को वापस लाने उसके मायके पहुंचे, तो उसकी मां-बाप और बहनों ने अभी नहीं भेजने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। गंगा स्नान के बाद उन्होंने फोन करके बहू को लेने आने के लिए कहा, लेकिन उसके माता-पिता ने कोई जवाब नहीं दिया और बाद में उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया।

आरोप है कि 14 जुलाई को कुछ लोग उनके घर पर आए और गाली-गलौज करके चले गए। 26 जुलाई की रात 10 बजे बहू, उसकी बहनें और मां ने घर आकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस पर मैंने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने पर मैंने अपना दरवाजा खोला तो वो लोग घर के अंदर आने लगे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और उनके कहने पर वो अपने घर चले गए।

इसके बाद 19 नवंबर को बहू अपनी दो छोटी बहनों और एक अज्ञात युवक को लेकर उनके घर आई और दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बहू और उसकी बहनों ने पत्थर मारकर घर के शीशे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इस घटना के संबंध में महिला के ससुर ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000