अंतरराज्यीय पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पिकअप सवार एक पशु तस्कर को अपनी गोली का पीतल चखाते हुए पैर में गोली मारकर कर दिया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। अंतरराज्यीय पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पिकअप सवार एक पशु तस्कर को अपनी गोली का पीतल चखाते हुए पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया है। इस दौरान एक पशु तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस के हत्थे चढ़े पशु तस्कर के वाहन के भीतर से दो भैंस समेत तीन पशु बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में पकड़ा गया गौ तस्कर मुजफ्फरनगर के बघरा का आशु होना बताया जा रहा है। बुधवार को सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया है कि आज सवेरे थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस को पशु तस्करों के पिकअप गाड़ी में सवार होकर पशुओं को ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सजग हुई नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम ने इलाके के सिसौना मार्ग पर पहुंचते हुए चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस को तेजी के साथ एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने चालक को जब पिकअप को रोकने का इशारा किया तो उसमें बैठे बदमाश पुलिस टीम के ऊपर गोली चलाते हुए गांव बागोवाली की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी और वह लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान एक बदमाश गहमागहमी का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। सीओ सिटी ने बताया है कि पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचाान तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी आशु के रूप में हुई है। मौके से बरामद हुई पिकअप गाड़ी के भीतर से पुलिस ने 2 भैंस समेत तीन पशु बरामद किए हैं। एक तमंचा भी पशु तस्कर के पास से पुलिस को मिला है। सीओ सिटी ने बताया है कि पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर जनपद के गांव बघरा का रहने वाला है और आशु के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं हिमाचल अनेक मुकदमें दर्ज है और कई मुकदमों में वह वांछित चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000