कानपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्रों ने अपने सहपाठी को बर्बरता से पीटा, प्राइवेट पार्ट में रस्सी बांधकर लटका दिया ,फायर स्प्रे से बाल जलाने का किया प्रयास

कानपुर में एक 12वीं के छात्र से पैसों की वसूली के लिए हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र ऑनलाइन गेम में 20,000 रुपये हार गया था, जिसके बाद ब्याज समेत 50,000 रुपये की वसूली करने के लिए बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद किया इसके बाद उसके कपड़े उतार कर पीटा, आग से जलाया और भी कई तरह की यातनाएं उसे दीं।

आरोपियों ने नाबालिग को पीटने और जलाने के बाद उसके गुप्तांग पर पत्थर बांधकर नचवाया भी। पूरी घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद काका देव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी छात्र NEET की कोचिंग कर रहे हैं। दो आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गई थी जिसके बाद बाकी आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

पूरे मामले में डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि एविएटर एक ऑनलाइन गेम है, जिस पर नाबालिग पीड़ित 20,000 रुपये हार गया था। आरोपियों ने छात्र के पैसों पर ब्याज लगाया और उससे 50,000 रुपये की वसूली निकाल दी। वसूली के लिए उसे कमरे में बुलाया गया और उसे पड़कर तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।

वीडियो में दिखी हैवानियत…

बता दें कि इस वारदात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पीड़िता छात्र के साथ आरोपियों ने किस कदर हैवानियत का खेल खेला है यह दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इन वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र पर बीच-बीच में थप्पड़ों की बरसात की जा रही है। पहले छात्र को दो आरोपी पीट रहे हैं इसके बाद एक अन्य आरोपी उससे लगातार पैसे देने को कह रहा है। पैसे देने की बात पर वह बार-बार समय मांग रहा है तो उसकी यातनाएं बढ़ा दे रहे हैं। आरोपी को आग से जलाने की कोशिश भी की गई और प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी बांधा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000