लखनऊ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बवाल; भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दागे आंसू गैस के गोले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा के खंतारी गांव में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सरकारी जमीन पर रखने को लेकर विवाद हो गया। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा, मड़ियांव थाने के साथ पीएसी और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के पथराव के बाद पुलिस लाठीचार्ज व आसूं गैस के गोले दागे हैं। हालात को काबू में करने के लिए अन्य जोन पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

यह पुलिसकर्मी हुए घायल…

महिगंवा थाने के दारोगा रामेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश, लाल मोहम्मद, बीकेटी थाने के दारोगा शेष मणि मिश्रा घायल हुए हैं। जबकि पथराव करने वालों में शामिल सावित्री, पूजा, कोमल, रूबी, मुन्नी होलिका भी चोटिल हुई हैं। उपजिलाधिकारी बख्शी का तालाब सतीश चंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे हैं। बिना प्रशासनिक अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर लगाई गई मूर्ति को हटाने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के भारी विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा। मामला उस समय बिगड़ गया जब प्रशासन की टीम मूर्ति हटाने पहुंची और ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

हालात काबू से बाहर होते देख, पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग की भी सूचना मिली है। प्रशासन का कहना है, “बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित करना कानून का उल्लंघन है, इसे नहीं रहने दिया जा सकता। भीड़ ने कानून अपने हाथ में लिया है।” वहीं, ग्रामीणों का कहना है, “मूर्ति हमारी आस्था से जुड़ी है, इसे हटाना स्वीकार नहीं। पुलिसबल दिखाकर हमारी भावनाओं को कुचला जा रहा है।” सैकड़ों ग्रामीण पहाड़पुर चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे, बड़ी संख्या में महिलाएं, बुज़ुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल थी तीन दिन पहले ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर यह मूर्ति स्थापित की गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था और एक का एक ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया लेकिन पथराव में कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और प्रशासन हालात पर काबू पाने की कोशिशों में जुटा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000