करणी सेना ने आगरा में हाइवे किया जाम, हाथों में तलवार से लेकर गाड़ी पर लहराया बंदूक, पुलिस फोर्स तैयार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना का प्रदर्शन जारी है। रक्त स्वाभिमान रैली के समापन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान उपद्रव की स्थिति भी देखने को मिली। काफिले में एक युवक ने गाड़ी के ऊपर छत पर बैठकर डबल बैरल बंदूक लहराई। तो वहीं कई युवा हाथों में नंगी तलवार लहराते नजर आए। पुलिस और सुरक्षा बल सक्रिय हैं। कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली है।

आगरा के एतमादपुर क्षेत्र स्थित गढ़ी रामी गांव में करणी सेना की स्वाभिमान रैली के आयोजन के बाद से हाइवे पर हंगामा हो गया। राणा सांगा जयंती के अवसर पर आयोजित इस जनसभा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम है। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना के तहत ऐहतियात शुरू हो गया था। शुक्रवार रात से ही विभिन्न जिलों से लोगों का आगमन शुरू हो गया था। आयोजन स्थल पर करीब 50 हजार स्क्वायर मीटर के खेत को समतल कर सभा स्थल में तब्दील किया गया है।

रैली के माध्यम से करणी सेना समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के एक विवादास्पद बयान के विरोध में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। इस रैली के जरिए करणी सेना सपा सांसद रामजीलाल  सुमन की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग को जोरदार तरीके से उछाल दिया है। करणी सेना की ओर से स्वाभिमान रैली में लाठी-डंडा लेकर आने की अपील की गई थी। हजारों की संख्या में युवा लाठी-डंडों के साथ रैली में पहुंचे हैं।

प्रदर्शन के मद्देनजर आगरा शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। वहीं, बारिश और आंधी के कारण कार्यक्रम मंच के बर्बाद होने का दृश्य रात को सामने आया था। रैली की शुरुआत दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। करणी सेना ने इससे पहले 26 मार्च को सांसद सुमन के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था, जो हिंसक हो गया था। इस दौरान कई लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इसके बाद 27 मार्च को हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।

एडीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है और अब तक 1300 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, आठ कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सभा स्थल से लेकर सांसद सुमन के घर तक के रूट पर सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गया है। सात थाना क्षेत्रों की सड़कें इस रूट में आती हैं, जहां सीसीटीवी और फिजिकल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000