यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

जनपद प्रतापगढ़ की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस को एक अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन नवीन तकनीकों एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। वाहन में स्थापित स्पीड गन के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनका ई-चालान स्वतः (ऑटोमेटिक) जनरेट किया जा सकेगा।

इससे ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त वाहन में ब्लैक फिल्म (सन फिल्म) की जांच हेतु विशेष मापक उपकरण उपलब्ध है, जिससे मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सकेगी। साथ ही ब्रीथ एनालाइज़र (Breath Analyzer) की सहायता से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन को जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित दुर्घटना संभावित स्थलों तथा प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार नियमित रूप से तैनात किया जाएगा। इस वाहन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन तथा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000