पिता को तीन साल पहले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 साल के युवक कि-की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता को 3 साल पहले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 साल के युवक कृष्णा कुमार की हत्या कर दी और लाश को गंग नहर में बहा दी। हत्या के लिए तीनों ने पहले गला घोंटा, फिर धारदार हथियार से गर्दन काटी और लाश को गंग नहर में बहा दिया। इस मामले में पुलिस ने सुमित, मोनू और पुनीत को गिरफ्तार किया है। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर का है। दरअसल 22 जनवरी को कृष्णा कुमार जो कि डिडौली का रहने वाला था, उसके परिजनों ने सूचना दी थी कि 25 साल का कृष्णा कुमार अचानक घर से गायब हो गया है। घर वालों ने आशंका जताई थी कि कृष्णा कुमार की हत्या गांव के ही कुछ युवकों ने बदला लेने की नीयत से की है, जिसके बाद पुलिस ने मोनू और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने 4 पुलिस वालों की टीम बनाई और मामले की जांच शुरू कर दी।

सबसे पहले एक टीम गंग नहर पहुंची जहां कृष्णाा के परिजनों के साथ गोताखोरों की मदद से कृष्णा कुमार के शव को गंग नहर से बरामद कर लिया गया। कृष्णा कुमार का शव एक बोरे के अंदर रखा हुआ था, जबकि दूसरी टीम ने आरोपी सुमित, मोनू और पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, धारदार हथियार बरामद कर लिए। आरोपियों ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि सुमित ने अपने पिता को मारे गए थप्पड़ का खौफनाक इंतकाम लिया है और कृष्णा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन वर्ष पूर्व सुमित उर्फ छोटू के पिता अनिल व मृतक कृष्णा की आपस में मारपीट हो गयी थी। जिसमें अनिल के चोट लग गयी थी। इसी बात को लेकर सुमित उर्फ छोटू द्वारा कृष्णा से कई बार गाली गलौच हुई। तभी से सुमित मृतक कृष्णा से नाराज रहने लगा। इसी रंजिश के तहत सुमित उर्फ छोटू ने अपने साथी मोनू व पुनीत उर्फ कालू के साथ मिलकर कृष्णा की हत्या की योजना बनाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000