राहुल गांधी के श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर डिप्टी सीएम ने कहा-कांग्रेस भी भाजपा पर गर्व कर रही होगी

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची। राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया।इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर अब भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा पर गर्व कर रही होगी। भाजपा ने ही आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को मौलिक अधिकार दिलाए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपने शासनकाल में राहुल गांधी को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका कभी नहीं मिला। भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को मौलिक अधिकार दिलाए हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्ष तक यूपी में कांग्रेस के शासन के दौरान विकास थमा रहा।

भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से आज लोगों को लाभ मिल रहा है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।ये पद यात्रा 14 राज्यों से गुजरते हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में है और अब अपने अंतिम पड़ाव पर है।लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अलग जोश नजर आया। राहुल गांधी के श्रीनगर शहर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सख्त नजर आया।सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। बताते चलें कि श्रीनगर के लाल चौक पर साल 1992 में 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने भी तिरंगा फहराया था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मुरली मनोहर जोशी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक यात्रा निकाली थी।

यात्रा का समापन श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने से होना था। उस समय नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के महासचिव थे। 26 जनवरी 1992 को मुरली मनोहर जोशी ने नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर लाल चौक पर झंडा लहरा दिया। उस समय मुरली मनोहर जोशी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे थे। इस समय राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस पार्टी का सीधा आरोप है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है,लेकिन सच्चाई यह भी है कि राहुल गांधी पूरे देश की यात्रा करके कश्मीर पहुंचे हैं। जितनी सुरक्षा राहुल गांधी को कश्मीर में मिली है, उतनी सुरक्षा देश के किसी राज्य में नहीं दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000