प्रतापगढ़ में सरकारी टीचर को 3 गोलियां मार भाग निकले बाइक सवार, पत्‍नी गांव की प्रधान

प्रतापगढ़। अंतू इलाके में कटका मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक को गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्‍टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। विद्यालय जाते वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। शिक्षक बसंत सिंह की पत्नी अनीता सिंह कोलबजरडीह गांव की प्रधान हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल बसंत सिंह को गोली पेट से छूते हुए निकल गई, वहीं दूसरी गोली घुटने में लगी है। तीसरी गोली हाथ में लगी। बताया जा रहा है कि बसंत सिंह एक समाचारपत्र से भी जुड़े हुए हैं।

अंतू थाना क्षेत्र के कोलबजर डीह गांव निवासी बसंत सिंह प्राथमिक विद्यालय काटका मानपुर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह सोमवार को विद्यालय आए थे। इस बीच किसी काम से वह बाहर बाइक से जा रहे थे। कटका मोड़ के पास आए बाइक सवार उन्‍हें गोली मारकर भाग निकले। बसंत सिंह को तीन गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रयागराज में चल रहा इलाज: पुलिस

हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने शिक्षक को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बसंत सिंह को गोली छूते हुए पेट से निकल गई। दूसरी गोली घुटने में लगी है। एक गोली हाथ में लगी हुई है। प्रयागराज में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000