भूमाफिया और गोतस्करों पर खबर लिखना पड़ा भारी, जौनपुर में पत्रकार आशुतोष की गोली मारकर हत्या

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक पत्रकार को गोलियों से छलनी कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उनके सीने में 4 गोलियां मारी गईं। सोमवार की सुबह वे घर से किसी काम के लिए बुलेट से निकले थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई है। घटना को लेकर पत्रकारों में रोष है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष श्रीवास्तव (48) यूट्यूब चैनेल चलते थे। अक्सर वे गोतस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे। कुछ लोग बताते हैं कि उनका संबंध एक पार्टी से भी था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 9 बजे आशुतोष श्रीवास्तव किसी काम से थाना क्षेत्र के ही इमरानगंज बाजार बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे।

इमरानगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें बहाने से रोक लिया। बुलेट रुकते ही बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आशुतोष के सीने में कई गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन लोग उस तरफ दौड़े लेकिन बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। खबर लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने की लिए टीम लगाई गई लेकिन हाथ खाली ही रहे।

आशुतोष ने मांगी थी सुरक्षा

आशुतोष अपनी खबरों को लेकर लगातार गोतस्करों और भूमाफियाओं की आंख में खटक रहे थे। लगातार उन्हें इसके फीडबैक भी मिल रहे थे। और इसी वजह से अपने ऊपर हमला होने की भनक आशुतोष को पहले ही लग चुकी थी। पता चला है कि उन्होंने एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज से जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी। उनकी गुहार पर ध्यान नहीं दिया गया।

पत्रकारों में रोष

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। शाहगंज के पत्रकार अस्पताल पहुंच गए। वहां पुलिस टीम से उनकी कहासुनी हुई। ज़िला मुख्यालय पर भी पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया। अब इस घटना को लेकर लोगों के बीच विवाद गहरा गया है।

प्रतापगढ़ में भी जर्नलिस्ट को मारी गोली

प्रतापगढ़ में भी पत्रकार को गोली मारने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज अखबार के पत्रकार बसंत सिंह को गोली मार दी गई। इस घटना में पत्रकार की मौत का दावा किया। हालांकि, बाद में उनके घायल होने की जानकारी सामने आई। उनके पैर में गोली लगने का मामला आया है। दावा किया गया है कि बदमाशों ने बसंत सिंह पर कई गोलियां चलाईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000