प्रतापगढ़ कुंडा में उधार का पैसा मांगने पर दबंग युवको ने बेटे के सामने पिता की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ ताजपुर के समीप मंगलवार को पुत्र आजाद यादव के सामने पिता जगन्नाथ यादव उम्र 60 की पीट-पीट कर हुयी हत्या से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को थाना मानिकपुर के पाटीहार में मानिकपुर से गोतनी जाने वाले मार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस और परिजनों के बीच छीनाझपटी हुयी जिससे शव खटिया से नीचे गिरते-गिरते बचा। परिजन व भारी संख्या में एकत्र ग्रामीण माँग करते रहें कि मौके पर डीएम व एसपी आयें। परिजनों के द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के साथ परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण आर्थिक मदद के साथ सरकारी नौकरी की माँग किया गया।  मौके पर उपजिलाधिकारी कुंडा सतीस चंद्र त्रिपाठी के द्वारा परिजनों को समझाने की कोशिश किया गया किन्तु परिजन अपनी माँग पर अड़े रहे ।

मृतक जगन्नाथ यादव उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम पाटीहार थाना मानिकपुर पेशे से शादी व अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने का कार्य करते थे। सपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के समझाने पर परिजन शव अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।  लगभग तीन बजे सपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुंडा सतीस चंद्र त्रिपाठी को सौंपा गया। एसडीएम सतीस चंद्र त्रिपाठी के द्वारा परिजनों को आश्वस्त किया गया कि माँग सम्बधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को भेजा जायेगा। परिवार की हर संभव मदद की जायेगी। उपजिलाधिकारी व सपा नेता छवि नाथ यादव के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा जी राजघाट लेकर गये जहाँ पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000