प्रतापगढ़ कुंडा में उधार का पैसा मांगने पर दबंग युवको ने बेटे के सामने पिता जगन्नाथ यादव की पीट-पीटकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी के बाद भी दबंगों का कहर जारी रहा। दबंगों ने कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथ यादव की रास्ते में पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दबंग मौके से भाग निकले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। घटना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेरगढ़ गांव के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पाटीहार गांव निवासी 56 वर्षीय जगन्नाथ यादव शादी विवाह समारोह में भोजन बनाने का काम करता था। 14 फरवरी 2023 को पूर्वान्ह करीब 11 बजे वह अपने बेटे आजाद सिंह यादव के साथ बाइक पर सवार होकर महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बिंधन गांव में आयोजित समारोह में भोजन बनाने के लिए जा रहा था। रास्ते में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव के करीब बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवको ने जगन्नाथ यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आजाद सिंह यादव ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ यादव मानिकपुर कस्बे के एक युवक को कुछ माह पहले रुपए उधार दिए थे। वह युवक बाइक पर सवार होकर दिखा दो पिता जगन्नाथ यादव ने उधार के पैसे के बारे में उससे पूछा।

इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ जगन्नाथ यादव की सड़क पर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हत्यारे मौके से भाग निकले। इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो क्षेत्राधिकारी कुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में आजाद सिंह यादव की तहरीर पर एक नामजद और 2 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। इसके पहले जनवरी माह में कुंडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी भाजपा नेता उमेश पाण्डेय के 20 वर्षीय बेटे विशाल पांडेय की दबंगों ने रास्ते में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें 14 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की जिले में मौजूदगी के बावजूद भी पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से लापरवाह नजर आया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000