सपा मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म, इस सीट से कल करेंगे नामांकन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार जारी हैं। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। सपा ने एक्स पर पोस्ट कर साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे और वह कल गुरुवार (24 अप्रैल) को नामांकन करेंगे।

सपा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।” समाजवादी पार्टी की तरफ से पहले इस सीट से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन अब कन्नौज सीट से तेज प्रताप नहीं अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

चौथे चरण में डाले जाएंगे वोट…

अखिलेश यादव किस सीट से चुनाव लड़ेगें इस पर अटकलों का बाजार गर्म था। बुधवार शाम समाजवादी पार्टी की तरफ से इन अटकलों पर विराम लगा दिया गया है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से है. बीजेपी ने सुब्रत पाठक को चुनाव मैदान में उतारा है। तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की तरफ से इमरान बिन जफर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाने हैं. बीजेपी और बसपा इस सीट पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा के कन्नौज का सियासी पारा बढ़ा दिया है. हालांकि अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी। जिस पर बुधवार को विराम लग गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000