प्रयागराज में अज्ञात बदमाशों ने एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की घर में सोते समय उठाकर गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की तड़के अज्ञात बदमाशों ने एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बमरौली स्थित एयरफोर्स कॉलोनी की है। वारदात के वक्त एसएन मिश्रा अपने घर में सो रहे थे। करीब तीन बजे बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो वह उठकर खिड़की से बाहर देखने लगे। इतने में गेट पर खड़े बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। इस घटना में चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, दिन निकलने से पहले हाई सिक्योरिटी वाले इस हाई प्रोफाइल इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुरा मुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक गोली एसएन मिश्रा के सीने में लगी थी। उन्हें आनन फानन में सेना के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी-बेटे के साथ रहते थे चीफ इंजीनियर…

इंस्पेक्टर मनोज सिंह के मुताबिक चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा यहां सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वहीं उनकी बेटी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस वारदात के संबंध में उनके परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मौका मुआयना के बाद बताया कि बदमाश कैंपस में पीछे की बाउंड्री कूद कर आए हो सकते हैं।

रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस…

पुलिस के मुताबिक चीफ इंजीनियर एसएन मिश्र एयरफोर्स स्टेशन बमरौली में कमांडर वर्क्स अभियंता (MES) के पद पर तैनात थे। परिजनों ने इस घटना की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। आशंका है कि इस वारदात के पीछे ठेके का विवाद हो सकता है। पुलिस ने इस एंगल पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के डीआईजी अजय पाल के मुताबिक पुलिस इस मामले को रंजिश के एंगल से भी देख रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000